फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान धोनी ने की थी 2014 में मैनचेस्टर टेस्ट में फिक्सिंग?

विज्ञापन
विज्ञापन
मैच फिक्सिंग का जिन्न एक फिर बाहर निकल आया और भारतीय क्रिकेट में इस बार उस समय आया जब वह इस लोकप्रिय खेल में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग से हुई बदनामी को धोने की कोशिश में जुटा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट बीसीसीआई से जस्टिस आरएम लोढा समिति की रिपोर्ट को लागू करने का आदेश भी दे चुकी है।
विज्ञापन


इस बार यह जिन्न भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक एक महीने पहले आया है। टीम इंडिया इस समय एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज की तैयारियों में जुटी है, ऐसे में यह खबर हर किसी को चौंकाने वाली है।

वनडे और टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान धोनी पर भारतीय टीम के ही एक पूर्व मैनेजर ने यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस पूर्व मैनेजर के अनुसार धोनी ने 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान खेले गए मैनचेस्टर टेस्ट मैच फिक्सिंग की थी।
विज्ञापन


अंग्रेजी दैनिक डीएनए के अनुसार, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के खेल सचिव और भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर सुनील देव ने दावा किया है कि वह 100 फीसदी इस बात के लिए आश्वस्त हैं कि धोनी ने 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान खेली गई 4 मैचों की सीरीज के चौथे मैच (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर) में फिक्सिंग की थी।
विज्ञापन

स्टिंग ऑपरेशन ने टीम इंडिया ने मैनेजर ने किया खुलासा

2014 में टीम इंडिया के मैनेजर रहे सुनील देव ने खुलासा किया कि सीरीज का चौथा मैच जो मैनचेस्टर टेस्ट में खेला गया, वो उस समय गेंदबाजी के बेहद अनुकूल थी और कहा गया था कि टीम अगर टॉस जीतती है तो वह गेंदबाजी ही चुनेगी, लेकिन धोनी ने टॉस जीता और दूसरा फैसला ले लिया। देव ने यह आरोप एक हिंदी दैनिक के किए गए एक स्टिंग वीडियो ऑपरेशन के दौरान लगाया है।

उस स्टिंग वीडियो ऑपरेशन में देव को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि लगातार बारिश से पिच गीली होने के कारण गेंदबाजी के बेहद अनुकूल हो गई थी, इसे देखते हुए हमने टीम मीटिंग में फैसला भी लिया था कि टॉस जीतने की स्थिति में पहले गेंदबाजी लेंगे। लेकिन धोनी ने सभी को चौंकाते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला ले लिया। देव ने पूर्व इंग्लिश कप्तान ज्यॉफ्री बॉयकॉट का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने धोनी के फैसले पर आश्चर्य किया था।

टीम इंडिया वो मैनचेस्टर टेस्ट मैच महज 3 दिन के अंदर एक पारी और 54 रन से मैच हार गई थी। मैच में कप्तान धोनी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जिन्होंने पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 71 और 27 रन बनाए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुनील देव ने इस घटना की शिकायत बीसीसीआई से भी की थी। उन्होंने तब बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को एक पत्र भी लिखा। लेकिन बोर्ड ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। देव ने यह भी कहा कि इस बात को उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर से नहीं कही क्योंकि उससे उनकी जान को खतरा हो जाता साथ ही कोई इस पर विश्वास नहीं करता।

धोनी ने उसी साल 2014 में ही दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ होने के तुरंत बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें