फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 में हुए रनआउट को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो दो इंच...

Mon, 13 Jan 2020 11:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रनआउट हो गए थे। करीब छह महीने बाद धोनी ने उस रनआउट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media
हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में धोनी ने इस बात का खुलासा किया।  उन्होंने कहा, 'मैं अपने आप से कह रहा था, मैं क्यों डाइव नहीं लगा पाया। वो दो इंच को लेकर मैं अपने आप से लगातार कह रहा था कि धोनी, तुम्हें डाइव लगाना चाहिए था।'
विज्ञापन

3 of 5
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ जुलाई को वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने सातवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद बाद धोनी यहां रनआउट हो गए। 

4 of 5
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के रनआउट होते ही टीम इंडिया के साथ-साथ करोड़ों लोगों को गहरा झटका लगा था कि अब यहां से क्या होगा? दरअसल, टीम इंडिया को जीत के लिए 10 गेंदों में 25 रन की दरकार थी। धोनी क्रीज पर थे। बल्लेबाजी करते हुए धोनी गेंद को खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। पहला रन तो उन्होंने तेजी से पूरा किया, लेकिन दूसरा रन लेने के दौरान मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट हिट ने सारा खेल खत्म कर दिया और टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
गौरतलब है कि 38 साल के धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। उनकी रिटायरमेंट को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन धोनी ने अभी तक इस पर खुद कुछ नहीं कहा है। हाल ही में कोच रवि शास्त्री ने एक धोनी के वन-डे से जल्द रिटायमेंट को लेकर इशारा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें