फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर Nexon से लेकर Harrier तक बंपर ऑफर, Tata Motors की कारों पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Mon, 13 Jan 2020 11:30 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Tata motors best ever car discount - फोटो : Social
साल के आखिरी महीनें में वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को इयर एंड डिस्काउंट के साथ-साथ ढेर सारे ऑफर्स देती हैं। जानकारों के मुताबिक यह स्कॉट क्लीयरेंस के लिए दी जानेवाला छूट होती है। लेकिन अगर आप बीते साल 2019 के दिसबंर में महीने में ऑटोमोबाइल कंपनियों की ऑफर्स का फायदा उठाने से चूक गए तो आपको निराश नहीं होना चाहिए। अगर आप नई कार खरीदना चाहते हैं तो नए साल के मौके पर Tata Motors (टाटा मोटर्स) आपके लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। कंपनी अपनी कार के कई मॉडल्स पर 1 लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही है। आइए जानते हैं Tata Motors अपनी किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दे रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
Tata Nexon - फोटो : Social

Tata Nexon 

टाटा मोटर्स Tata Nexon (टाटा नेक्सॉन) के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 और डीजल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही पेट्रोल वेरिएंट पर 20,000 और डीजल वेरिएंट पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
TATA TIGOR

Tata Tigor 

Tata Tigor (टाटा टिगोर) के पेट्रोल वेरिएंट पर 30,000 और डीजल वेरिएंट पर 35,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह दोनों वेरिएंट पर क्रमश: 25,000 और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। 

4 of 8
Tata Tiago NRG 2019 - फोटो : Youtube

Tiago NGR (सभी मॉडल्स)

टियागो NGR के पेट्रोल मॉडल्स पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसी तरह पेट्रोल मॉडल्स पर 45,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 22,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 8
Tata Safari Storm 

Tata Safari Storm 

Safari Storm (सफारी स्टॉर्म) पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इस तरह कार पर कुल 75,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 
विज्ञापन

6 of 8
Tata Bolt - फोटो : AmarUjala

Tata Bolt और Tata Zest 

कंपनी Tata Bolt और Tata Zest (टाटा बोल्ट और टाटा जेस्ट) इस दोनों कारों पर 85,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि अन्य कई मॉडल्स की तरह इन दोनों कारों पर एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
Tata Hexa  - फोटो : Social

Tata Hexa 

Tata Hexa (टाटा हेक्सा) कार पर कंपनी 1 लाख रुपये का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। वहीं इस पर कोई एक्सचेंज डिस्काउंट नहीं दिया रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
Tata Harrier

Tata Harrier

कंपनी Tata Harrier (टाटा हैरियर) के सभी वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि कार पर एक्सचेंज बोनस नहीं मिल रहा है। आपको बता दें टाटा की इन कारों पर मिलने वाले इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा आप 15 जनवरी तक ही उठा सकते हैं। इसके बाद कंपनी डिस्काउंट रेट में बदलाव कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें