फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC के नए नियम से बढ़ सकती हैं धोनी की मुश्किलें

Sat, 07 Oct 2017 03:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
धोनी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नए नियमों के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती है। बता दें कि आईसीसी द्वारा 28 सितंबर को क्रिकेट के नए नियमों को लागू किया गया है, जिनमें से एक नियम फेक फिल्डिंग का भी है।
विज्ञापन


फेक फिल्डिंग वो होती है जब फिल्डर बिना बॉल पकड़े हुए बॉल थ्रो करने का एक्टिंग करने लगता है। उसको फेक फिल्डिंग कानून के तहत रखा गया है। सजा के तौर पर इस कानून के तहत फील्डिंग कर रही टीम पर पांच पेनल्टी रन लगाए जाने का प्रावधान है। और ऐसा कई बार एमएस धोनी को करते देखा गया है।

पढ़ेंः- INDvAUS: रांची में विराट की सेना करेगी कंगारुओं का शिकार, आंकड़े हैं गवाह

हालांकि इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने फेक फील्डिंग के नए नियम पर आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि यह नियम एमएस धोनी के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन

  उन्होंने कहा कि जैसे ही धोनी बॉल पकड़कर उसे स्टम्प्स पर थ्रो करने का दिखावा करते हैं। ये सराहनीय है, ना कि इस पर पेनल्टी लगनी चाहिए। मांजरेकर ने आईसीसी से भी इस नियम पर एकबार फिर से विचार करने को कहा है। बहरहाल, देखना यह होगा कि क्या आईसीसी इस बात पर विचार कर रही है या नहीं।
  Five penalty runs for ‘fake fielding’ is the most ridiculous law that’s been brought in, in recent times. Urge ICC to reconsider it. — Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 4, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें