फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेटी जीवा के स्कूल फंक्शन में जमकर चीयर करते दिखे एमएस धोनी

Sat, 13 Jan 2018 04:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय बिता रहे हैं। हाल ही में वह बेटी जीवा के स्कूल में मनाए गए वार्षिक दिवस में शामिल हुए। जीवा जहां परी के कॉस्ट्यूम में नजर आई वहीं धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बेटी का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


धोनी को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 6 मैचों की वन-डे सीरीज में हिस्सा लेना है।  टीम इंडिया फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। बता दें कि जब पिछली बार टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था तब धोनी ही टीम इंडिया के कप्तान थे।
 

धोनी को बेटी जीवा के स्कूल के वार्षिकोत्सव में जाने का मौका मिला। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी क्रिकेट की दुनिया में ज्यादा व्यस्त नहीं रहते हैं, लेकिन तमाम व्यस्तताओं के बावजूद जीवा पापा को स्कूल के कार्यक्रम में देखकर बेहद खुश हुई होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः INDvSL T20: धोनी ने बैट से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ग्लव्स से भी किया बड़ा कमाल
विज्ञापन


जीवा सिंह धोनी के ट्विटर हैंडल से शेयर तस्वीरों में धोनी काली जैकेट पहने हुए हैं लाल रंग का स्वेटर और सिर पर प्रिंसेस क्राउन पहने हुए जीवा पापा की गोदी में बैठी हैं। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें