फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ति के ठिकानों पर छापेमारी, चिदंबरम बोले- मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED को जांच का कोई अधिकार नहीं

Sat, 13 Jan 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति के दिल्ली और चेन्नई में स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। एयरटेल-मैक्सिस डील में हुई धांधली के आरोप में ईडी की ओर से ये छापेमारी की गई।

विज्ञापन


बेटे के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों पर पी चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि साजिश के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। चिदंबरम ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी की ओर जांच का कोई मतलब नहीं बनता है, लेकिन फिर भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जोरबाग में स्थित बंगला कार्ति का नहीं मेरा है। 

वहीं उन्होंने छापेमारी के दौरान कुछ भी नहीं मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि घर के किचन, ड्राइंग रूम और बाकी जगहों को तलाशा गया लेकिन ईडी को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि पी चिदंबरम और उनके बेटे के खिलाफ साजिश से मुझे हैरानी नहीं है। पीएम मोदी और उनकी सरकार सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है।
 

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने जिस वक्त छापेमारी की उस दौरान वहां कार्ति और पी चिदंबरम भी मौजूद थे।
 
क्या है मामला?

सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी।

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें