फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhoni and Raina: सुरेश रैना से पूछकर धोनी ने बदली थी टीम, दो साल बाद पूर्व क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

Sat, 17 Jun 2023 04:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुरेश रैना ने बताया है कि कैसे वह चेन्नई की प्लेइंग 11 से बाहर हुए और फिर कभी टीम में नहीं आए। रैना ने बताया कि धोनी ने यह सब उनसे बात करने के बाद उनके कहने पर ही किया था। 
 
विज्ञापन
सुरेश रैना और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरेश रैना आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 200 पारियां खेली हैं और पांच हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए। हालांकि, आईपीएल 2023 में वह चेन्नई की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए और इसके बाद आईपीएल में कोई मैच नहीं खेले। रैना को टीम से बाहर करने के लिए धोनी को फैंस की आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। अब सुरेश रैना ने इस बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन


आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम में सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा को मौका दिया गया था और उन्होंने कुछ अच्छी पारियां भी खेली थीं। चेन्नई की टीम इस सीजन चैंपियन भी बनी थी। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा चेन्नई के लिए खेले थे। धोनी ने टॉस के समय कहा था कि रैना फिट नहीं हैं। हालांकि, इसके बाद कभी भी चेन्नई की टीम में रैना की वापसी नहीं हुई। 

रॉबिन उथप्पा के साथ बातचीत के दौरान, रैना ने खुलासा किया कि दाएं हाथ के बल्लेबाज को मौका देना एक रणनीतिक कदम था और सीएसके के कप्तान धोनी ने इसके लिए उनसे सलाह ली थी। रैना ने कहा "जब एमएस धोनी और मैंने बात की, तो मैंने उन्हें सुझाव दिया कि 'आपको रॉबिन उथप्पा को मौका देना चाहिए'। उन्होंने (धोनी) ने आपसे खेलने के लिए मुझसे अनुमति ली और मैंने उनसे कहा कि 'वह आपको फाइनल जिताने वाला खिलाड़ी है, मुझ पर भरोसा करें' रैना ने उथप्पा को जियो सिनेमा के लिए बातचीत के दौरान बताया।
विज्ञापन


रैना ने कहा कि धोनी अंत तक उन्हें मौका देना चाहते थे। हालांकि, रैना ने कहा कि उथप्पा मैच खेलने के हकदार हैं और धोनी मान गए। रैना ने बताया "एमएस धोनी ने कहा कि 'देखिए हम 2008 से साथ खेले हैं लेकिन मैं इस सीजन को जीतना चाहता हूं। अब, आप मुझे बताएं कि मुझे क्या करना है'। मैंने कहा "रॉबिन को नंबर तीन पर मौका दें और सुनिश्चित करें कि वह फाइनल तक प्लेइंग इलेवन में रहें।' यदि आप जीतते हैं, तो सीएसके जीतेगा। चाहे मैं खेलूं या उथप्पा, रॉबिन और रैना एक ही हैं।" 

उथप्पा ने आईपीएल 2021 में चार मैचों में 136.90 की स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाए और सीएसके ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें