फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट से दूर धोनी रांची में कर रहे अपने दोस्तों के साथ मस्ती, फार्म हाउस में की बर्थडे पार्टी

Tue, 12 Nov 2019 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धोनी अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्रिकेट से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने होम टाउन रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही साथ 'माही' रांची में अपने पुराने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, धोनी की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दोस्त का बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी के साथ उनके बचपन के दोस्त दिख रहे हैं और धोनी केक लगाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर खास दोस्तों को बर्थडे पार्टी दी। बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद धोनी क्रिकेट से दूर हैं। हार के बाद उन्होंने ब्रेक के लिए बीसीसीआई से दो महीने का वक्त मांगा था।

इसके बाद से उनके संन्यास की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, लेकिन धोनी ने इस मसले पर चुप्पी साधे रखी। उनके तरफ से संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं आया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें