फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली, युवी, रैना को पछाड़ इस लिस्ट में अव्वल बने धोनी

Sun, 09 Apr 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरो में गजब के खिलाड़ी हैं, इस बात पर किसी को शक नहीं। कहा जाता है कि वो होनी को अनहोनी कर सकते हैं और अनहोनी को होनी। उनके आंकड़े भी इसी बात की गवाही देते रहे हैं। धोनी जब शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाक से साथ मैदान में उतरे, तो उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया
विज्ञापन


अपनी कप्तानी में देश को पहला टी-20 विश्व कप दिलाने वाले धोनी सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनका 250वां टी-20 मैच बना। धोनी ने अपना पहला टी-20 मैच 1 दिसंबर 2006 को जोहानिसबर्ग में खेला था। धोनी ने 250 मैचों में 37.6 की औसत से 5068 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 73 का है।

अगर सभी देशों के खिलाड़ियों की बात करें, तो धोनी इस सूची में 13वें पायदान पर हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी केरॉन पोलार्ड अव्वल हैं। पोलार्ड ने अपने करियर में 359 टी-20 मैच खेले हैं। 300 से ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो ने 344 टी-20 मैच खेले हैं। भारतीय खिलाड़ियों को बात करें तो धोनी के बाद सुरेश रैना का नंबर आता है, जिन्होंने 246 टी-20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें