फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI पर भड़कने वाले कोहली को मिला इस दिग्गज का साथ, कही इतनी बड़ी बात

Mon, 27 Nov 2017 11:11 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विराट धोनी - फोटो : SELF
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को व्यस्त कार्यक्रम के मुद्दे पर कप्तान विराट कोहली का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि टीम को दक्षिण अफ्रीका जैसे दौरों के लिए परिस्थितियों के अनुरूप ढलने  की जरूरत है और इसकी तैयारी के लिए समय चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि धोनी टेस्ट टीम में नहीं हैं लेकिन साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए वन-डे टीम में होंगे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर यह काफी चुनौतीपूर्ण है। धोनी ने कहा, 'यह बिलकुल सही है क्योंकि हम इतना क्रिकेट खेलते हैं कि हम जब विदेशों में खेलने जाते हैं तो हमें तैयारी के लिए काफी समय नहीं मिलता लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर यह एक चुनौती भी है।'

पढ़ेंः- ...तो इस वजह से विराट के बड़े फैन हैं वीवीएस लक्ष्मण

कोहली के बयान के संबंध में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, 'हालात का आदी होने के लिए कुछ समय की जरूरत होती है, लेकिन यदि आप इस टीम को देखें तो ऐसे कई क्रिकेटर हैं जो विदेश में खेल चुके हैं और इससे काफी मदद मिलती है। अगर उन्हें छह से आठ या 10 दिन मिल जाते हैं तो यह अच्छा होगा लेकिन जो भी समय उन्हें मिलेगा, मुझे लगता है कि वे अच्छा करेंगे।' 
विज्ञापन

भारत और पाक के बीच मैच, खेल से ज्यादा मुद्दा बन जाता है

महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान जम्मू-कश्मीर के कुंजेर क्रिकेट मैदान पर खेले गए एक मैच के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। धोनी श्रीनगर की चिनार कोर द्वारा आयोजित चिनार क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल्स में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा, 'इस बार जब टेस्ट टीम साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी तो उन्हें मैच खेलने से पहले तैयारी के लिए कुछ ही समय मिलेगा। इसके बाद वनडे टीम भी सात से आठ दिन लेने की कोशिश करना चाहेगी क्योंकि वहां की परिस्थितियां अलग होंगी, वहां ज्यादा उछाल होगा।' 

धोनी से जब पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज आयोजित होनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार पर ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच क्रिकेट मैच की बात आती है तो यह खेल से कहीं अधिक बड़ा मुद्दा बन जाता है।

धोनी ने कहा, 'जब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की बात आती है तो यह महज खेल नहीं होता क्योंकि यह इससे भी बड़ा बन जाता है। यह आसान फैसला नहीं है लेकिन राजनीतिक फैसला है। उन्होंने कहा, 'इसलिए यह बड़ा फैसला है और मुझे लगता है कि इस पर फैसला लेने के लिए हमें इसे सरकार पर ही छोड़ देना चाहिए। अगर सरकार फैसला करती है तो हम वहां जाएंगे और खेलेंगे। यदि वे इसके खिलाफ फैसला करते हैं तो हम अन्य सीरीज भी खेलेंगे।' 
विज्ञापन

इसे महज क्रिकेट पहलू कहना गलत होगा

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
धोनी ने कहा कि जब भारतीय क्रिकेट टीम खेलती है तो खेल के अलावा भी कई पहलू जैसे आर्थिक पहलू भी इसमें शामिल होते हैं। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है और इसे महज क्रिकेट पहलू कहना गलत होगा। यह इससे कहीं अधिक ज्यादा है और इससे अर्थव्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ता है।'

उन्होंने कहा, 'ऐसा कहा जाता है कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए लेकिन जब बात क्रिकेट की आती है और भारतीय क्रिकेट टीम इसमें शामिल होती है, भले ही यह द्विपक्षीय सीरीज हो या फिर कोई बड़ा टूर्नामेंट। यह महज क्रिकेट नहीं रह जाता क्योंकि जहां भी हम जाते हैं, हम काफी धन की कमाई कराते हैं और आखिर में यह राशि अर्थव्यवस्था में शामिल होती है। 

हाल ही में सुरेश रैना द्वारा किए गए कमेंट्स पर उन्होंने कहा कि वो स्थिति के मुताबिक अपने-आफ को ढ़ाल लेते हैं। धोनी ने कहा, 'हम भी ड्रेसिंग रूम के भीतर भी खूब एन्जॉय करते हैं। हमलोग बातें करते हैं। कभी पिच लेवल हाई होता है तो कभी लो। कूल का मतलब होता है कि हम सबसे साथ अच्छे से पेश आएं। लोग सोचते हैं कि वह शांत है यदि नहीं तो वह गुस्से में हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें