वैसे, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर खिलाड़ियों की फोटोज भी शेयर किए हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (117*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
बता दें कि अपने घरेलू मैदान चेन्नई में सीएसके मात्र एक मैच खेल सकी, जिसका मलाल खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को भी है। इसे ध्यान में रखते हुए धोनी ने कहा कि अब हम चेन्नई जाएंगे जहां फैंस और करीबियों से मुलाकात होगी और शाम में जीत का जश्न होगा।
आईपीएल के 11वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की बारिश हुई। पीली जर्सी वाली इस टीम को 20 करोड़ की इनामी राशि हासिल हुई। फाइनल में हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12।5 करोड़ रुपये इनाम का हकदार बनी।