फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया जाने से ठीक पहले धोनी और रहाणे ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुश हैं कि स्टार ऑफ स्पिनर अश्विन बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम के रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब भारतीय कप्तान ने कहा, अश्विन बड़े विचारशील गेंदबाज हैं और टीम के लिए बड़ी पूंजी बन गए हैं। पीछे जब वह आउट ऑफ फॉर्म थे तो उनकी इस बात के लिए आलोचना हो रही थी कि वह ज्यादा चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मुझे खुशी है कि वह फॉर्म में लौट आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मैंने उन्हें पारी में पहले से दस ओवरों तक और डेथ ओवरों में भी आजमाया है, वह हर कसौटी पर खरे उतरते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ बतौर कप्तान यह मेरे लिए अच्छा है क्योंकि जब तेज गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाए तो अश्विन काम थोड़ा आसान बना देते हैं। वह महान हैं और मैं उन पर बेहद भरोसा करता हूं।"

धोनी ने कहा कि उपमहाद्वीप से बाहर तीनों स्पिन ऑलराउंडरों अश्विन, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के बीच एक स्थान के लिए स्वस्थ प्रतियोगिता है। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि आपने कहा कि स्पिनरों का प्रदर्शन उपमहाद्वीप में और उसके बाहर अलग होता है। रवि (अश्विन) हमारे प्रमुख स्पिनर हैं और यह भी अच्छा है कि जडेजा भी टीम में वापस आ गए हैं। दो स्पिन ऑलराउंडरों के बीच टीम में अपनी जगह बनाने के लिए होड़ होगी। अक्षर पटेल ने भी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

शमी को लेकर चिंतित हैं कप्तान धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने घुटने की सर्जरी के बाद टीम में लौटे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी का स्वागत किया लेकिन वह इस बात को सतर्क है कि उन पर अत्यधिक भार न पड़े। धोनी ने कहा कि शमी तेज पिचों पर बहुत अच्छे गेंदबाज है।

उन्होंने अपने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के दौरान काफी मेहनत की है और घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा लिया है। वर्ल्ड टी-20 कप भी नजदीक है, ऐसे में हमें देखना होगा कि उन पर कितना भार डाला जाए।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने घुटने की सर्जरी के बाद टीम में लौटे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी का स्वागत किया लेकिन वह इस बात को सतर्क है कि उन पर अत्यधिक भार न पड़े। धोनी ने कहा कि शमी तेज पिचों पर बहुत अच्छे गेंदबाज है।

उन्होंने अपने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के दौरान काफी मेहनत की है और घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा लिया है। वर्ल्ड टी-20 कप भी नजदीक है, ऐसे में हमें देखना होगा कि उन पर कितना भार डाला जाए।

वर्ल्ड टी-20 की तैयारियों में भी मिलेगी मदद
विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टीम को तीन टी-20 खेलने हैं और इससे वर्ल्ड टी-20 की तैयारियों में मदद मिलेगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत है। आप जब भी ऐसी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो अच्छा अनुभव प्राप्त करते हैं।

टीम में कई युवा भी हैं, उनको अच्छा प्रदर्शन करते देखकर खुशी होगी। यह अच्छा है कि वनडे सीरीज के बाद तीन टी-20 हैं। ऐसे में हमारे पास अलग-अलग खिलाड़ियों को आजमाने का भी मौका मिल जाएगा। इससे वर्ल्ड टी-20 के लिए अंतिम एकादश बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

रहाणे बोले, कंगारुओं को संन्यास से फर्क नहीं पड़ता

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर अजिंक्य रहाणे का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जानसन संन्यास ले चुके हैं और मिचेल स्टार्क चोटिल हैं। यह सही है कि उन्हें मिचेल जानसन और मिचेल स्टार्क की कमी खलेगी लेकिन उनके पास पैटिनसन जैसे अन्य अच्छे गेंदबाज हैं। हमें गेंद की मैरिट के हिसाब से खेलना होगा।

साथ ही रहाणे ने कहा कि हमें पहले वनडे सीरीज पर फोकस करना चाहिए और टी-20 सीरीज के बारे में बाद में सोचना चाहिए क्योंकि तब तक हम ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियों के ज्यादा अनुकूल हो चुके होंगे। रहाणे को यकीन है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

वनडे में बल्लेबाजी क्रम बदले जाने के बारे में कहा कि मेरी कोशिश हमेशा अपने खेल में सुधार की रहती है। मैं एक टीम मैन हूं और वह करके खुश हैं जो टीम प्रबंधन मुझसे अपेक्षा करता है। रहाणे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेले गए पिछले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें