एक लंबी कद-काठी वाले गेंदबाज को क्रिकेट में हमेशा एक बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। इतिहास गवाह है कि लंबे कद के कई गेंदबाजों ने मैदान पर ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें तोड़ पाना आसान नहीं है।
वहीं क्रिकेट के दिग्गजों का मानना है कि एक गेंदबाज का कद क्रिकेट में उसके पद को ऊंचा उठाने में बड़ा सहायक होता है। आइए जानते हैं क्रिकेट में अब तक के सबसे लंबे कद वाले खिलाड़ियों के बारे में।
विज्ञापन
जोएल गार्नर
2 of 11
Joel Garner
दाएं हाथ के पूर्व कैरीबियाई गेंदबाज जोएल गार्नर वेस्टइंडीज के सबसे लंबे कद के खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर का कद 6.8 इंच है।
विज्ञापन
मोहम्मद इरफान
3 of 11
मोहम्मद इरफान
पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में मोहम्मद इरफान जितना लंबा गेंदबाज अब तक कोई नहीं रहा। 7.1 इंच की लंबाई वाले इरफान अपने कद के दम पर बेजान पिच पर भी गेंद को उछाल देने में सक्षम हैं।
कर्टली अंब्रोस
4 of 11
curtley ambrose
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली अंब्रोस भी दुनिया के सबसे लंबे तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। उनक कद 6.7 इंच है।
विज्ञापन
सुलेमान बैन
5 of 11
suleman benn
आमतौर पर लंबे कद का कोई भी खिलाड़ी तेज गेंदबाज बनना ज्यादा पसंद करता है, लेकिन वेस्टइंडीज के 6.7 इंच लंबे स्पिन गेंदबाज सुलेमान बैन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका लंबा कद होने के बावजूद उन्होंने स्पिन गेंदबाज बनना सही समझा।
विज्ञापन
विलियम बॉयड रैंकिन
6 of 11
rankin
आयरलैंड के तेज गेंदबाज विलियम बॉयड रैंकिन भी दुनिया के सबसे लंबे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। इस खिलाड़ी का कद 6.8 इंच है।
विज्ञापन
जेसन होल्डर
7 of 11
jason holder
अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर बड़े से बड़े बल्लेबाजों के मंसूबों को नाकाम करने वाले जेसन होल्डर भी लंबे कद वाले खिलाड़ी हैं। इस तेज गेंदबाज का कद 6.7 इंच है।
कर्टनी वॉल्श
8 of 11
walsh
टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 500 विकेट लेने वाले कर्टनी वॉल्श के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस कैरीबियाई खिलाड़ी का कद 6.5 इंच है।
एबे कुरुविल्ला
9 of 11
Abey Kuruvilla
एबे कुरुविल्ला भारत के सबसे लंबे कद वाले तेज गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस पूर्व मीडियम फास्ट बॉलर का कद 6.5 इंच है।
इंशात शर्मा
10 of 11
ishant sharma
टीम इंडिया के एक और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी दुनिया के सबसे लंबे कद वाले गेंदबाजों के लिस्ट में आते हैं। इशांत का कद 6.4 इंच है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन न सिर्फ अपनी स्विंग गेंदबाजी बल्कि अतिरिक्त उछाल की वजह से बल्लेबाजों को परेशानी में डाल देते हैं। दाएं हाथ के इस मीडियम फास्ट बॉलर का कद 6.7 इंच है।