कहा जाता है कि टी-20 बल्लेबाजों का खेल है। जो खिलाड़ी जितने ज्यादा छक्के जड़ सकता है, वो उतना ही कीमती हो जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आईपीएल में देखने को मिलता है, जहां बड़े हिट्स लगाने वाले प्लेयर सुपरहिट हैं। आइए, जानते हैं आईपीएल में कौन से खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के:
विज्ञापन
IPL-10: इन खिला़ड़ियों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
महेंद्र सिंह धोनी (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)
टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को पुणे सुपरजायंट की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा। टी-20 फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार माही ने आईपीएल में अब तक 146 मैच खेलें हैं। 131 पारियों में 38.81 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट से 3299 रन बनाए हैं। धोनी ने आईपीएल में अबतक 149 छक्के जड़े हैं।
विज्ञापन
IPL-10: इन खिला़ड़ियों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
3 of 7
एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL official web
एबी डीविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर)
सीमित ओवरों में सबसे तेज शतक जड़ने वाले एबी डीविलियर्स से दुनिया का हर गेंदबाज खौफ खाता है। इसकी गवाही उनके आंकड़े ही देते हैं। आईपीएल की ही बात करें तो एबी डीविलियर्स ने 121 मैच में 110 पारियां खेली हैं। इन पारियों में एबी ने 40.31 की औसत 40.31 और 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 3346 रन बनाए हैं। एबी ने आईपीएल में 149 छक्के जड़े हैं।
IPL-10: इन खिला़ड़ियों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
4 of 7
virat kohli
- फोटो : pti
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर)
मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ जितनी की जाए, उतनी कम है। विराट ने आईपीएल में 139 मैचों की 131 पारियों में 4171 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 38.05 और स्ट्राइक रेट 130 से अधिक की रही है। आईपीएल में कोहली ने नाम 149 छक्के दर्ज हैं।
विज्ञापन
IPL-10: इन खिला़ड़ियों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
5 of 7
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
सुरेश रैना (गुजरात लॉयंस)
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना 149 मैचों में 145 पारियां 4171 रन जड़े हैं। 33.91 की आईपीएल औसत रखने वाले रैना की स्ट्राइक रेट 138 की है। अब तक आईपीएल में गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने 160 छक्के जड़े हैं।
विज्ञापन
IPL-10: इन खिला़ड़ियों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
6 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
वनडे क्रिकेट में 2 दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में 264 रनों की पारी भी खेली है। अपने 144 मैचों की 140 पारियों में रोहित शर्मा ने 33.15 की औसत और 131 की स्ट्राइक रेट से 3879 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के खातों में आईपीएल में 163 छक्के दर्ज हैं।
IPL-10: इन खिला़ड़ियों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
7 of 7
chris gayle
- फोटो : pti
क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर)
टी-20 क्रिकेट में शायद ही कोई बल्लेबाज क्रिस गेल से ज्यादा विस्फोटक हो। गेल ने 94 मैचों की 93 पारियों में 3464 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 42.76 और स्ट्राइक रेट 153 की रही है। क्रिस गेल को आईपीएल में 'सिक्सेज का सौदागर' कहा जाए तो गलत नहीं होगा। गेल ने आईपीएल में 254 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं।