फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: रचिन रवींद्र चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, श्रेयस को पीछे छोड़ा

Sun, 09 Mar 2025 02:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

Most Runs in ICC Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने बनाए हैं जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है। रचिन ने चार मैचों में 263 रन बनाए। रचिन फाइनल में 29 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
रचिन रवींद्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Champions Trophy 2025 Most Runs List : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का समापन हो गया है और दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला हो चुका है जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। हालांकि, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने बनाए हैं जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है। रचिन ने चार मैचों में 263 रन बनाए। रचिन फाइनल में 29 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

रचिन ने इस मामले में भारत के श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा जिन्होंने पांच मैचों में 243 रन बनाए। रचिन के अलावा भारत के विराट कोहली भी इस दौड़ में शामिल थे, लेकिन वह फाइनल में एक रन बनाकर आउट हुए और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से चूक गए।

रचिन ने मारी बाजी 
इंग्लैंड के बेन डकेट ने इस चैंपियंस ट्रॉफी के चार मैचों में 227 रन बनाए और वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे। रचिन टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर रहे। वहीं, चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं जिन्होंने चार मैचों में 225 रन बनाए। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पांच मैचों में 218 रन बनाकर पांचवें नंबर पर रहे।  

डकेट, रूट और जादरान की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। ऐसे में अब शीर्ष पर रहने की लड़ाई मूल रूप से न्यूजीलैंड के रचिन और भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली के बीच थी। फाइनल से पहले रचिन और डकेट के बीच दो रन का फासला था और रचिन भारत के खिलाफ खिताबी मैच में तीन रन बनाते ही शीर्ष पर आ गए। अगर कोहली फाइनल में 47 रन बनाने में सफल रहे तो वह रचिन को पीछे छोड़ देते। हालांकि, माइकल ब्रेसवेल ने कोहली को एलबीडब्ल्यू किया और रचिन के लिए राह आसान कर दी। 
विज्ञापन

फाइनल में नहीं चला बल्ला
रचिन भले ही टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके थे लेकिन भारत के खिलाफ एक बार फिर उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। दुबई में खेले गए लीग चरण के मैच में रचिन केवल छह रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर अपर कट लगाने के प्रयास में आउट हो गए थे। वहीं, फाइनल मुकाबले में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने रचिन को बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। दूसरी ओर, कोहली भी इस चैंपियंस ट्रॉफी में लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100, न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारियां खेली थी, लेकिन फाइनल में कोहली का बल्ला भी नहीं चला। श्रेयस खिताबी मुकाबले से पहले इस दौड़ में शामिल भी नहीं थे, लेकिन 48 रनों की दमदार पारी की मदद से वह सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें