फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: वनडे में लगातार 12वां टॉस हारने के बाद ऐसा था रोहित शर्मा का रिएक्शन, ब्रायन लारा के क्लब में शामिल

Sun, 09 Mar 2025 02:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

हिटमैन का नाम वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में दर्ज हो चुका है। उन्होंने लगातार 12 मैचों में टॉस गंवाकर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है। महान बल्लेबाज के नाम भी इस प्रारूप में लगातार 12 मैचों में टॉस हारने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच का टॉस हो चुका है और कीवियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। भारत वनडे में लगातार 15वां टॉस हारा है जबकि रोहित शर्मा लगातार 12वां टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन

रोहित ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
हिटमैन का नाम वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में दर्ज हो चुका है। उन्होंने लगातार 12 मैचों में टॉस गंवाकर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है। महान बल्लेबाज के नाम भी इस प्रारूप में लगातार 12 मैचों में टॉस हारने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब भारतीय दिग्गज ने उनकी बराबरी कर ली है। 

वनडे में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान
  • 12 रोहित शर्मा (नवंबर 2023 - मार्च 2025)*
  • 12 ब्रायन लारा (अक्टूबर 1998 - मई 1999)
  • 11 पीटर बोरेन (मार्च 2011 - अगस्त 2013)
  • - वनडे में भारत द्वारा लगातार 15 बार टॉस हारने वाले कप्तान रोहित शर्मा हैं।

लगातार 15वां टॉस हारा भारत
टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांच मैचों में टॉस गंवा चुकी है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
न्यूजीलैंड:
विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें