गूगल इंडिया ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों को लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में आईपीएल और कोरोना ने बाजी मारी है। दरअसल, इस लिस्ट में उन शब्दों को शामिल किया गया है, जिन शब्दों को भारत के लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर @ipl
गूगल पर 10 सबसे ज्यादा सर्च किए गए स्पोर्ट्स इवेंट्स क्रमश: आईपीएल, यूएफा प्रीमियर लीग, इंग्लिश प्रीमियर लीग, फ्रेंच ओपन, ला लीगा, सीरी ए, ऑस्ट्रेलियन ओपन, एनबीए बास्केट बॉल, यूएफा यूरोपा लीग, यूएफा नेशंस लीग रहे।
विज्ञापन
3 of 5
corona in india
- फोटो : पीटीआई
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। कई लाख लोगों की मौत का कारण बना। इस साल काफी कुछ ऐसा हुआ जिसपर लोगों का ध्यान गया और लोगों ने गूगल पर तुरंत सर्च किया, जिसमें आईपीएल और कोरोना सबसे आगे रहा। इसके अलावा भी कई सारी चीजें सर्च की गईं। लोगों ने कोरोना से जुड़े सवाल को सर्च किया। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव भी गूगल पर सर्च किया गया।
4 of 5
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली घटनाओं में आईपीएल, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव,टिड्डी दल के हमले, बेरुत विस्फोट और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग शामिल रहे। खास बात यह भी है कि इस साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भी काफी सर्च किया गया है।