उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत में इस श्रृंखला से पहले हरभजन से बात की थी, उसने भारत में पहले भी मुझे बंदर कहा था। मैं उनके ड्रेसिंग रूम में गया और कहा, क्या मैं एक मिनट के लिए हरभजन से बाहर बात कर सकता हूं, प्लीज? वह बाहर आया और मैंने कहा, ‘देखो, इस तरह के नाम से पुकारना बंद होना चाहिए वर्ना यह चीज हाथ से बाहर निकल जाएगी’।