मोहसिन ने आईपीएल में किया था कमाल
मोहसिन खान ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की थी। खासकर पुरानी गेंद के साथ उनका प्रदर्शन लाजवाब था। डेथ ओवरों में उनका इकोनॉमी रेट बेहतरीन था। लखनऊ की टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में मोहसिन ने अहम रोल निभाया था। इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की बात हो रही है।
IND vs SA: मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रोहित के पैर छुए, इस साल बतौर कप्तान 16 मैच जीत चुके हैं हिटमैन
उमरान मलिक आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेले थे। उनका प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। एक मैच में उन्होंने पांच विकेट झटके थे, लेकिन कई मैचों में महंगे भी साबित हुए थे। ऐसे में मोहसिन को उमरान मलिक पर तरजीह दी जा सकती है। हालांकि, इन दोनों से पहले मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। दीपक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन विश्व कप टीम में उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।