फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर के बेटे ने अपने पिता का 30 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा

Wed, 15 Nov 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
मोहित मोगिंया - फोटो : CricTracker
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया के बेटे मोहित मोंगिया ने लगभग 30 साल बाद अपने पिता के ही उच्चतम स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गौरतलब है कि मोहित ने मुंबई के खिलाफ 246 गेंदों में नाबाद 240 रनों की पारी खेली, जो कि बड़ौदा की ओर से कूच बिहार ट्रॉफी में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले उनके पिता नयन मोंगिया ने 1988 में केरल के खिलाफ बड़ौदा की ओर से खेलते हुए 224 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


बेटे द्वारा खुद का रिकॉर्ड तोड़े जाने के बाद नयन मोंगिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'मैं खुश हूं कि मेरे बेटे ने यह रिकॉर्ड तोड़ा। यह अविश्वसनीय है। मोहित शानदार खेल रहा है और वह इस रिकॉर्ड के योग्य भी है।' इस मुकाबले में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 370 रन बनाए थे। मोहित के दोहरे शतक की बदौलत बड़ौदा ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 409 रन बना लिए थे, मोहित नाबाद लौटे।

पढ़ेंः- टीम इंडिया में वापसी के लिए 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इस गेंद को बनाया अपना हथियार

बता दें कि नयन मोंगिया भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 44 टेस्ट और 140 वन-डे खेले थे। बहरहाल, मोहित अगले स्टार बन सकते हैं। वो अपने पिता से क्रिकेट में एक कदम आगे बढ़ गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो यदि यूं ही खेलते रहे तो आने वाले दिनों में उन्हें भारत की सीनियर टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। वह इन दिनों कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ौदा की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं और धूम मचाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें