फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराज के 8 विकेट से इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 243 पर समेटा 

Mon, 03 Sep 2018 06:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
विज्ञापन

मोहम्मद सिराज (8/59) के करिअर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ए की पारी 59 ओवर में 243 रन पर समेट दी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 41 रन बना लिए थे। 

विज्ञापन


रविकुमर समर्थन 10 और मयंक अग्रवाल 31 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ए 202 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ए एक समय एक विकेट पर 78 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था पर उसके बाद सिराज ने एक स्पैल में ही चार विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया ए को बैकफुट पर धकेल दिया। 

ओपनर उस्मान ख्वाजा (127) और मर्नेस लबुसचागने (60) के बीच पांचवें विकेट के लिए सर्वाधिक 114 रन की साझेदारी हुई। चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें