फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराज ने रूट को पहले छकाया और फिर किया शिकार, मैच के बाद पूरी योजना का किया खुलासा

Thu, 04 Mar 2021 07:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
रूट का विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपनी शानदार गेंदबाजी से एक अलग पहचान बनाने वाले टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे व आखिरी टेस्ट के पहले दिन बेहतरीन गेंदबाज की। इस दौरान उन्होंने 45 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
अपनी तेज आक्रमण से सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया। इंग्लिश कप्तान को पांच रन पर पवेलियन भेजने वाले सिराज ने इसके लिए खास रणनीति बनाई थी, जिसका खुलासा उन्होंने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। 
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद सिराज
रूट को आउट करने की रणनीति का खुलासा करते हुए सिराज ने कहा, 'पहले रूट को बाहर की तरफ गेंद कर रहा था लेकिन अपने नए ओवर की शुरू होने पर मैंने गेंद को अंदर लाने के बारे में सोचा। मैंने जैसा सोचा वैसा ही हुआ, मुझे बहुत संतुष्टि मिली। मजा आ गया।'

4 of 6
siraj
वहीं, सिराज ने बेयरस्टो का विकेट लेने के बारे में कहा, 'बेयरस्टो को शुरुआत में मैं काफी तेजी से गेंद नहीं कर रहा था लेकिन मैंने उसकी जो भी फुटेज देखी हैं, वह अंदर की ओर स्विंग होती गेंद पर आउट होता है। इसलिए मैं एक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था और लगातार गेंद को अंदर लाना चाहता था और यह काम कर गया।'
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद सिराज
सिराज ने कहा, 'रणजी ट्रॉफी के समय से ही हमने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करनी सीखी है और विशेषकर एक ही स्थान पर बिना काफी चीजें करने का प्रयोग करते हुए। यह सब धैर्य पर निर्भर करता है।' वहीं, पिच के संदर्भ में सिराज ने कहा, 'यह बल्लेबाजी के लिए शानदार विकेट है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : Social media
बता दें कि कप्तान विराट कोहली ने पहले दिन अधिकांश समय सिराज का इस्तेमाल छोटे स्पैल में किया और उनकी योजना दबाव बनाने के लिए लगातार एक ही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने की थी। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सिराज ने कुल 13 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें