फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो, ये कहकर विराट ने सिराज का बढ़ाया हौसला

Mon, 23 Nov 2020 10:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
siraj virat
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनके पिता के निधन के बाद टीम प्रबंधन और साथी खिलाड़ियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अपने प्रेरणाश्रोत को खोने के बावजूद देश के लिए अपना कर्त्तव्य निभाने का फैसला किया और टीम को जीत दिलाने का प्रण लिया। इसपर बीसीसीआई ने भी उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें समर्थन दिया।
विज्ञापन

2 of 6
पिता मोहम्मद गौस के साथ सिराज - फोटो : Social Media
उधर टीम के मुखिया विराट कोहली ने भी सिराज का मनोबल बढ़ाया है और उन्हें सपोर्ट किया है। विराट खुद भी इस परिस्थिति से गुजर चुके हैं, ऐसे में उन्होंने अपने अनुभव से सिराज का हौसला बढ़ाया है। 
विज्ञापन

3 of 6
अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज - फोटो : ट्विटर
सिराज ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी श्रृंखला की तैयारी में कप्तान विराट कोहली की ‘मजबूत बनने’ की सलाह ने उनकी काफी मदद की।26 वर्षीय सिराज ने यहां भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र के इतर कहा, ‘विराट भाई ने कहा कि मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो। तुम्हारे पिता चाहते थे कि तुम भारत के लिए खेलो। इसलिए ऐसा करो और तनाव मत लो।’

4 of 6
virat siraj
उन्होंने कहा, ‘कप्तान ने मुझे कहा कि अगर इस स्थिति में तुम मजबूत बन पाए तो इससे तुम्हें मदद ही मिलेगी। ये भारतीय कप्तान के सकारात्मक शब्द थे और इन्हें सुनकर काफी अच्छा लगा।'
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोहली भी पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते हुए निजी त्रासदी का सामना कर चुके हैं। कोहली 2007 में जब किशोर थे तब रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने अगले दिन मैदान पर वापसी करते हुए दिल्ली की ओर से 97 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
सिराज के पिता मोहम्मद गौस का पिछले हफ्ते फेफड़ों से जुड़ी बीमारी के कारण हैदराबाद में निधन हो गया। वह 53 बरस के थे। बीसीसीआई ने सिराज को स्वदेश वापस लौटने का विकल्प दिया था लेकिन इस तेज गेंदबाज ने राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें