श्रीलंका क्रिकेट द्वारा पहली बार टी-20 लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पांच टीमों के साथ 27 नवंबर से शुरू होने वाली लंका प्रीमियर लीग को श्रीलंकाई क्रिकेट के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसलिए बोर्ड इसके आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं करना चाहता है। हालांकि लीग से जुड़े पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की लापरवाही उनकी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
अजीबोगरीब हेलमेट के साथ अफरीदी
- फोटो : ट्विटर
दरअसल अफरीदी को गाले ग्लैडिएटर्स की टीम ने अपना कप्तान नियुक्त किया है और ऐसे में उन्हें सोमवार को श्रीलंका के लिए रवाना होना था। लेकिन अफरीदी से फ्लाइट मिस हो गई और वे श्रीलंका नहीं जा पाए। ग्लैडिएटर्स को 27 नवंबर को जाफना स्टैलियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है और उससे पहले सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन नियमों का पालन करना है, ऐसे में अब अफरीदी के पहले मैच में खेलने को लेकर सस्पेंस खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : social media
अफरीदी ने सोमवार को ट्वीट कर अपने फ्लाइट छूटने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज सुबह मेरी कोलंबो की फ्लाइट छूट गई। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं जल्दी ही एलपीएल का हिस्सा बनने के लिए पहुंच रहा हूं।'
4 of 5
शाहिद आफरीदी
- फोटो : social Media
समाचार एजेंसी के मुताबिक, वह जब भी श्रीलंका पहुंचेंगे, उन्हें क्वारंटीन नियमों का पालन करना होगा। ऐसे में वे लीग के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में भानुका राजपक्षे टीम की कप्तानी करेंगे।
बता दें कि 40 वर्षीय अफरीदी हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बने थे और प्ले-ऑफ में मुल्तान सुल्तान की तरफ से खेलेते नजर आए। मुल्तान सुल्तान के लिए उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट लिए थे और 12 रन बनाए थे।