फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर विराट के गले लग क्यों भावुक हुए मोहम्मद सिराज, घर में रखी थी बिरयानी पार्टी

Wed, 09 May 2018 08:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IPL के 11वें सीजन में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मगर ऐसी विषम परिस्थितियों में भी टीम के खिलाड़ियों के बीच आपसी प्यार बना हुआ है। ताजा उदाहरण उस वक्त देखा गया जब RCB के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के घर हुई बिरयानी पार्टी में पूरी टीम शामिल हुई।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सनराइजर्स से हैदराबाद में मुकाबला था। इस दौरान पूरी टीम ने तेज गेंदबाज सिराज के घर जाकर खाना खाया। खुद कप्तान विराट कोहली भी सिराज के घऱ पहुंचे थे और जमकर बिरयानी का लुत्फ उठाया था। इसके बाद सिराज ने कोहली के साथ बेहद प्यारी तस्वीर साझा करते हुए एक इमोशनल सी लाइन भी लिखी।
विज्ञापन

3 of 5
सिराज ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में उनके माता-पिता के साथ पूरी बैंगलोर की टीम खड़ी दिख रही है। इसके कैप्शन में सिराज ने लिखा, 'आप सभी का स्वागत करना मेरे और मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात थी। सभी को धन्यवाद कि आप लोग अपने बिजी शैड्यूल से वक्त निकालकर मेरे घर आए और डिनर किया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'

4 of 5
विराट के साथ गले मिलते हुए क्लीक की गई तस्वीर को पोस्ट करते हुए सिराज लिखते हैं, 'आपका धन्यवाद विराट कोहली भैया। मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा गिफ्ट।' सिराज और विराट कोहली की ये तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। जो भी इस तस्वीर को देख रहा है तारीफ करते नहीं थक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
याद हो कि, 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सनराइजर्स हैदराबाद से मैच था। इस मैच में हैदराबाद ने 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की थी। मैच में भले ही आरसीबी को जीत नसीब नहीं हुई। मगर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर्स में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें