फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे मोहम्मद शमी? विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम में हुए शामिल

Sun, 15 Dec 2024 05:57 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में उनका ऑस्ट्रेलिया जाना मुश्किल है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में उनका ऑस्ट्रेलिया जाना मुश्किल है। बता दें कि, भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है जबकि चौथा और पांचवां मैच क्रमश: 26 दिसंबर और तीन जनवरी से खेला जाएगा। 
विज्ञापन

21 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 21 दिसंबर से होगी। बंगाल की टीम को ग्रुप ई में रखा गया है, जिसका पहले मैच में सामना दिल्ली से होगा। हैदराबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मोहम्मद शमी भी खेलते दिखेंगे। उन्हें बंगाल के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। उनके अलावा मुकेश कुमार को भी टीम में जगह मिली है। सभी खिलाड़ी बुधवार को हैदराबाद के लिए कोलकाता से रवाना होंगे।

शमी की किट ऑस्ट्रेलिया पहुंची?
हाल ही में पीटीआई की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि शमी अंतिम दो मुकाबलों के लिए मेलबर्न में टीम से जुड़ सकते हैं। शमी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट जल्द ही मिल जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई से सूत्र ने कहा, शमी की किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट का अभियान पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

कब होगी शमी की भारतीय टीम में वापसी?
शमी को आखिरी बार पिछले साल वनडे विश्व कप में भारत के लिए खेलते देखा गया था। उन्होंने इसी साल इस फरवरी में टखने की सर्जरी करवाई और नवंबर में रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर वापसी की। इसके बाद अनुभवी गेंदबाज को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते देखा गया। नौ मैचों में उन्होंने 7.85 की इकोनॉमी रेट से 11 विकेट लिए। हालांकि, अब तक उनकी भारतीय टीम में वापसी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम: सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), मोहम्मद शमी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, करण लाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), सुमंत गुप्ता, सुभम चटर्जी, रणजोत सिंह खैरा, प्रदीप्ता प्रमाणिक, कौशिक मैती, विकास सिंह, मुकेश कुमार, सक्षम चौधरी, रोहित कुमार, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल, सायन घोष, कनिष्क सेठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें