हसीन जहां के साथ इस बैठक में मंगलवार को शमी के रिश्तेदार, करीबी लोग और उनके वकील मौके पर मौजूद रहे। यह गोपनीय बैठक डिडौली कोतवाली इलाके में हुई। इससे पहले रविवार को दहेज उत्पीड़न-दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अचानक अपने ससुराल अमरोहा पहुंची थीं।
रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे डिडौली कोतवाली पहुंचकर हसीन जहां ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। उन्होंने पुलिस से कहा कि अब उन्हें यहीं रहना है, लेकिन मेरी जान को खतरा हो सकता है, इसलिए मुझे सुरक्षा की जरूरत है। थाने से पुलिसकर्मियों को लेकर वह शमी के गांव सहसपुर अलीनगर स्थित अपनी ससुराल पहुंचीं। ससुराल में ताला लटकता देख वह पड़ोसी के घर में बैठ गईं।
शमी-हसीन विवाद सामने आने के बाद हसीन जहां पहली बार कोलकाता से अपने पति के घर वापस अपनी बच्ची के साथ आई थीं। ससुराल पहुंचते ही हसीन जहां ने अमरोहा में डिडौली कोतवाली पहुंचने के बाद पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। उन्होंने साफ कर दिया था कि वह फिर से शमी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए शमी को उनकी कुछ शर्तें माननी होंग।