फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास पर शमी का बड़ा बयान: युवाओँ की तारीफ में कहा- जब हम जाएंगे तो बदलाव आसानी से होगा

Wed, 31 Mar 2021 05:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शमी और इशांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कार्तिक त्यागी को छोड़कर आस्ट्रेलिया गई भारत की विशाल टीम के सभी गेंदबाजों को मुश्किल परिस्थितियों में खेलने का मौका मिला क्योंकि शमी, बुमराह और उमेश श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे जबकि इशांत दौरे पर गए ही नहीं थे। भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत में टीम के 'नेट' गेंदबाजों के प्रदर्शन ने दिखा दिया कि जब मौजूदा आक्रमण के खिलाड़ी संन्यास लेंगे तो बदलाव का दौर काफी आसान रहेगा।

विज्ञापन


शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव की तेज गेंदबाजों की चौकड़ी यकीनन भारत का सर्वश्रेष्ठ आक्रमण है जो टीम की विदेश में सफलता में काफी अहम रहा है। भारत ने जब गाबा में जीत से ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की तो हालांकि इनमें से कोई भी उपलब्ध नहीं था, लेकिन मोहम्मद सिराज जैसा युवा अपनी पदार्पण श्रृंखला में आक्रमण का अगुआ बना और चोटिल गेंदबाजों की अनुपस्थिति में नेट गेंदबाज जैसे शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर को मौके मिले जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

शमी कलाई की चोट के कारण एडिलेड टेस्ट के बाद श्रृंखला से बाहर हो गए थे, उन्होंने कहा, 'जब हमारा संन्यास लेने का समय आएगा तो युवा हमारी जगह लेने के लिए तैयार होंगे। वे जितना अधिक खेलेंगे, उतना ही बेहतर होंगे। मुझे लगता है कि जब हम संन्यास लेंगे तो बदलाव का दौर काफी आसान रहेगा।'
विज्ञापन


शमी ने कहा, 'अगर एक बड़ा खिलाड़ी संन्यास लेगा तो टीम को कोई परेशानी नहीं होगी। बेंच तैयार है। अनुभव हमेशा ही जरूरी होता है और युवा इस दौरान अनुभव हासिल कर लेंगे। नेट गेंदबाजों को 'बायो बबल' के माहौल में ले जाने से उन्हें काफी फायदा मिला और उन्हें काफी अहम मौके मिले।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें