टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटों की सेंचुरी पूरी कर ली है और यह कारनामा करने वाले शमी अब 21वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने अपना 100वां शिकार दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज केशव महाराज को बनाया।
बताते चलें कि
टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए। वहीं, तेज गेंदबाजों में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
कपिल देव (434) के नाम है। पूर्व तेज गेंदबाज
जहीर खान के नाम (311) हैं। वहीं, के. घावरी के खाते में (109) और
इरफान पठान के खाते में (100) विकेट हैं।
मौजूदा समय की टीम इंडिया में मोहम्मद शमी से पहले इशांत शर्मा (227) और
रविचंद्रन अश्विन (309) के साथ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की श्रेणी में सबसे ऊपर हैं। जबकि उमेश यादव (99) विकेट के साथ इस सूची में आने के बेहद करीब हैं।
ये भी पढ़ेंः सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने भी माना अश्विन हैं वर्ल्ड के बेस्ट बॉलर
बता दें कि भारत की तरफ से सबसे तेज टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज रविंचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ने महज 17 टेस्ट मैचों में 100 विकेट हासिल कर लिए थे। इस गेंदबाज ने अब तक खेले कुल 57 मैचों में 311 विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने 26 बार 5 विकेट भी लिए हैं।