टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को 27 वर्ष के हो गए हैं। अपने डेब्यू मैच में रिकॉर्ड बनाने वाले शमी को जन्मदिन पर क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाइयां दी हैं।
बता दें कि शमी का जन्म 3 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ। उन्हें टीम इंडिया के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। शमी ने टेस्ट करियर में अब तक 25 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 86 विकेट चटकाए हैं। शमी का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन 47 रन देकर पांच विकेट लेना है, जबकि एक मैच में 118 रन देकर 9 विकेट लेना है। तेज गेंदबाज ने 49 वन-डे में 91 और 7 टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट चटकाए हैं।
शमी जब 17 वर्ष के थे, तब उन्होंने बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया। वो धीमे-धीमे सफलता की सीढ़ी पर चढ़ते हुए आगे चलकर टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुए। शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2013 में जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में अपने वन-डे करियर का डेब्यू मैच खेला।
टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला मुश्किल था क्योंकि उसे सिर्फ 167 रन के लक्ष्य की रक्षा करना थी। मगर शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर एक विकेट लिया। शमी ने इस मैच में चार मेडन ओवर किए जो एक रिकॉर्ड भी रहा।
टीम इंडिया के इस हुनरमंद तेज गेंदबाज को क्रिकेट जगत समेत फैंस से जन्मदिन पर विशेष बधाइयां मिली। आईये नजर डालते हैं:
Here's wishing our very own #DilliBoy @MdShami11 a very happy birthday. #DilDilliHai pic.twitter.com/n2cnJG0lJ6— Delhi Daredevils (@DelhiDaredevils) September 3, 2017
(हमारे अपने तेज गेंदबाज दिल्ली के लड़के को जन्मदिन की शुभकामनाएं)
Wish you a very happy birthday Shami @MdShami11 have a great day and year ahead.— ajinkyarahane88 (@ajinkyarahane88) September 3, 2017
(जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं शमी, आपका दिन और साल अच्छा रहे)
Happy Birthday to India's pace star @MdShami11! What has been his finest performance in the international arena? pic.twitter.com/4UEnfZbmZk— ICC (@ICC) September 3, 2017
(भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कौनसा है?)
Many happy returns of the day @MdShami11 I hope you have great year ahead buddy!! God bless!!🤗😊— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) September 3, 2017
(जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं मोहम्मद शमी, मैं उम्मीद करता हूं कि आपका साल अच्छा बीते)
Happy birthday bro @MdShami11 stay fit and keep breaking those stumps pic.twitter.com/JBQTQ5uF9I— Shreevats goswami (@shreevats1) September 3, 2017
(जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं मोहम्मद शमी, फिट रहिए और उन स्टंप्स को तोड़ते रहिए)
Here's wishing #TeamIndia pacer @MdShami11 a very Happy Birthday pic.twitter.com/vyJ0qBjXqV— BCCI (@BCCI) September 3, 2017
(टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं)
Many many happy returns of d day brother @MdShami11 🍰😊 Hav a great one ☝️ May allah always bless u— Manoj Tiwary (@tiwarymanoj) September 3, 2017
(जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं भाई, आपका दिन अच्छा बीते, अल्लाह का आप पर रहम हो)