अलिस्बा नाम की एक लड़की के साथ उनका नाम जोड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक फैन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी को अपनी जान से भी ज्यादा चाहता हूं। इस पचड़े के चक्कर में मैंने उसे 10 दिन से नहीं देखा है। मैं बस उसके भविष्य की खातिर समझौता करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि मैं जब
आईपीएल में
केकेआर की ओर से खेल रहा था तब मेरी मुलाकात हसीन जहां से हुई थी। वह वहां पर चीयर लीडिंग किया करती थी। बस वहीं से हमारी दोस्ती हुई और फिर मामला शादी तक जा पहुंचा। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह तलाक शुदा हैं और उसकी दो बेटियां भी है।
जब मुझे उसकी दोनों बेटियों के बारे में पता चला तो उसने कहा कि यह उसकी मरी हुई बहन की बेटियां हैं। इसके बावजूद मैंने उन पर इंसानियत के नाते खर्चा किया।
देखिए वीडियो-