रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि छोटी आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से ग्रामीण उत्पादकों द्वारा शहरों में सस्ते व भारी मात्रा में उत्पादों की आपूर्ति के साथ ही कुछ उत्पादों पर सरकार की सब्सिडी ने कीमतों को नीचे रखा है।
सीरिया की राजधानी दमिश्क दुनिया का सबसे सस्ता शहर है। इसके बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकास तथा कजाकिस्तान का व्यापार केंद्र अल्माटी क्रमश: दूसरा तथा तीसरा सबसे सस्ता शहर है।
शीर्ष 10 सस्ते शहरों की सूची में चौथे स्थान पर लागोस, पांचवें स्थान पर बंगलूरू, छठे स्थान पर कराची, सातवें स्थान पर अल्जीयर्स, आठवें स्थान पर चेन्नई, नवें स्थान पर बुखारेस्ट तथा 10वें स्थान पर नई दिल्ली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उपमहाद्वीप संरचनात्मक तौर पर सस्ता है, हालांकि किसी स्थान के सस्ता होने के पीछे वहां की अस्थिरता तेजी से एक प्रमुख कारक बन रही है।
सिंगापुर लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे महंगा शहर होने का तमगा अपने नाम करने में कामयाब रहा। दूसरा सबसे महंगा शहर पेरिस, तीसरा ज्यूरिक तथा चौथा हांगकांग है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ओस्लो दुनिया का पांचवां सबसे महंगा शहर है, जिसके बाद छठे स्थान पर जेनेवा, सातवें स्थान पर सियोल, आठवें स्थान पर कोपेनहेगेन, नवें स्थान पर तेल अवीव तथा 10वें स्थान पर सिडनी है।
वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग एक द्विवार्षिक इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट सर्वे है, जिसमें 160 उत्पादों व सेवाओं की 400 अलग-अलग कीमतों की तुलना की जाती है। इनमें खाद्य सामग्री, पेय, कपड़े, घरेलू आपूर्ति तथा पर्सनल केयर आइटम, होम रेंट, ट्रांसपोर्ट, यूटिलिटी बिल, प्राइवेट स्कूल, डॉमेस्टिक हेल्प तथा रिक्रियेशन की कीमतें शामिल हैं।