फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 के बाद अब और खतरनाक हुए शमी, कहा- ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में कोई दबाव नहीं

Sun, 22 Nov 2020 12:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के हौंसले बुलंद हैं और वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। शमी के मुताबिक आईपीएल में उनके प्रदर्शन ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए काफी मजबूती दी है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल के प्रदर्शन की वजह से उनके ऊपर से काफी दबाव हट गया है। 

विज्ञापन


शमी ने शनिवार को बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, ‘आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मेरे प्रदर्शन ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया और मुझे सही स्थिति में पहुंचा दिया।’ 

उन्होंने कहा, ‘सबसे बड़ा फायदा यह है कि मैं अब बिना किसी दबाव के आगामी श्रृंखला के लिए तैयारी कर सकता हूं। मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। मैं इस समय काफी सहज हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने लॉकडाउन में अपनी गेंदबाजी और अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। मैं जानता था कि आईपीएल का आयोजन होना ही है और मैं इसके लिए खुद ही तैयारी में जुटा था।’
विज्ञापन


शमी ने कहा कि इस दौरे पर टेस्ट मैच उनके लिए प्राथमिकता हैं और वह पिछले एक हफ्ते से ट्रेनिंग सत्र के दौरान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दौरा काफी लंबा होगा जिसकी शुरूआत सफेद गेंद के क्रिकेट से होगी जिसके बाद गुलाबी और लाल गेंद के टेस्ट खेले जाएंगे। मेरा ध्यान हमेशा लाल गेंद का क्रिकेट रहा है और मैं अपनी लेंथ और सीम मूवमेंट पर काम कर रहा हूं।’

शमी का यह आईपीएल सत्र सर्वश्रेष्ठ रहा जिसमें उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 20 विकेट चटकाए, इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ ‘डबल सुपर ओवर’ मैच में पांच रन का शानदार बचाव करना भी शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें