कैफ एलएलसीटेन10 में फिटनेस मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाने वाले क्रिकेटरों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रायल स्थल पर पहुंच कर रजिस्टर करें और ट्रायल का हिस्सा बनें।
अमर उजाला और एलएलसी की ओर से आयोजित की जा रही एलएलसी टेन10 से दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी जुड़ गए हैं। टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसी टेन10 के खिलाड़ियों को चुनने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। पहले चरण में यूपी के 5 शहरों में ट्रायल होंगे। मुरादाबाद और बरेली में होने वाले ट्रायल में फील्डिंग के महारथी मोहम्मद कैफ खिलाड़ियों से आकर मिलेंगे।
विज्ञापन
कैफ एलएलसीटेन10 में फिटनेस मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाने वाले क्रिकेटरों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रायल स्थल पर पहुंच कर रजिस्टर करें और ट्रायल का हिस्सा बनें। यूपी के युवा क्रिकेटरों के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने का भी ये शानदार मौका होगा। खासकर वो खिलाड़ी जो एलएलसीटेन10 का हिस्सा बनकर क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कैफ का अनुभव और मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक होगा,उन्हें अद्भुत क्षेत्ररक्षण और लाजवाब फिटनेस कौशल के लिए जाना जाता है।