फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मैच में 21 छक्के लगाने वाला धुरंधर पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

Wed, 18 Jul 2018 06:14 PM IST
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क
विज्ञापन
1 of 11
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों के लिए बुधवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया। टीम इंडिया में आज उस धुरंधर खिलाड़ी को जगह मिली है, जिसने एक मैच में 21 छक्के मारे थे।
विज्ञापन

2 of 11
यह खिलाड़ी है दिल्ली की रणजी टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत। ये वही ऋषभ हैं, जिन्होंने 2016 में धोनी की घरेलू टीम झारखंड के खिलाफ एक रणजी मुकाबले में 21 छक्के जड़ दिए थे।
विज्ञापन

3 of 11
ऋषभ पंत मूल रूप से गंगोलीहाट केपाली के रहने वाले हैं और वर्तमान में रुड़की के ढंडेरा में रहते हैं। ऋषभ पंत ने अपने कैरियर की शुरुआत रुड़की से ही की है।

4 of 11
5 से 8 नवंबर, 2016 तक खेले गए झारखंड के खिलाफ रणजी मैच में ऋषभ ने दोनों परियों में शानदार शतक ठोका था। पहली पारी में पंत ने सिर्फ 106 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के और 9 चौके शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 11
दूसरी पारी में भी तेज खेलते हुए ऋषभ ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 8 चौके शामिल थे।
विज्ञापन

6 of 11
इस युवा बल्लेबाज ने अंडर-19 विश्व कप के दौरान सुर्खियां बटोरी। इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में पंत को जगह मिली तो 2016 में उन्होंने अपना पहला रणजी सीजन खेला। 2017 में उन्हें पहली बार भारतीय टी-20 टी में जगह मिली।
विज्ञापन

7 of 11
ऋषभ के नाम पर ही 48 गेंदों में शतक जमाने का रिकार्ड है। महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ ने आईपीएल 2018 में भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

8 of 11
दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से 14 मैच में 684 रन बनाने के साथ-साथ पंत ने 6 शिकार भी किए। सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे ऋषभ ने साल 2018 में एक शतक और 5 अर्धशतक भी जमाए।

9 of 11
इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद क्रिकेट पंडित मान रहे थे कि इंग्लैंड गई टी-20, वनडे टीम में ऋषभ का चयन पक्का है। मगर पहले तो उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन अब खुद को टेस्ट टीम में जगह पाकर वह निश्चित तौर पर खुश होंगे।

10 of 11
अपने अच्छे दिनों से पहले पंत ने काफी बुरे दिन भी देखें हैं। एक दौर था जब पंत को गुरूद्वारे में रात गुजारनी पड़ती थी और वहीं लंगर का खाना खाकर वह क्रिकेट की प्रेक्टिस करने जाया करते थे।
विज्ञापन

11 of 11
भारतीय टीम तक पहुंचने तक के सफर से पहले पंत ने बहुत कुछ सहा और कड़ी मेहनत की। इसके बाद जाकर वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें