फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है कैफ की फेवरेट वन-डे टीम, मौजूदा दौर के सिर्फ दो खिलाड़ियों को चुना

Thu, 01 Mar 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mohammad Kaif
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को टीम इंडिया का सबसे बेहतरीन फील्डर माना जाता है। युवराज सिंह के साथ मिलकर कैफ ने टीम इंडिया की फील्डिंग में नई जान फूंकी थी। 37 वर्षीय कैफ ने हाल ही में अपनी बेस्ट वन-डे टीम का खुलासा किया है। अपने छह साल के इंटरनेशनल करियर में कैफ ने कुल 125 वन-डे और 13 टेस्ट मैच खेले हैं।

विज्ञापन


भारत को पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जितवाने वाले कप्तान भी मोहम्मद कैफ ही थे। कैफ ने साल 2000 में द. अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था। साल 2002 में खेली गई नटवेस्ट सीरीज के फाइनल में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस मैच में कैफ ने 75 गेंदों पर नाबाद 87 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन

मो. कैफ
कैफ ने अपनी बेस्ट टीम में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो उस दौर में कैफ के साथ टीम का हिस्सा रह चुके हैं। खास बात यह है कि मौजूदा टीम इंडिया से उन्होंने सिर्फ कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी को ही अपने फेवरेट क्लब में शामिल किया है।

कैफ की ऑल टाइम इलेवन टीम: सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, कपिल देव, हरभजन सिंह, जहीर खान, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें