फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह न हो जाए 'गुमराह', हेड सिलेक्टर ने उठाया बड़ा कदम

Thu, 01 Mar 2018 08:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jasprit bumrah
विज्ञापन

नेशनल सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन एमएसके प्रसाद का कहना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रसाद का कहना है कि गुजरात के इस घातक गेंदबाज का  टीम में लगातार इस्तेमाल किया जाना सही नहीं है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल के चलते बुमराह को बिलकुल आराम नहीं दि गया है। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने कुल 162. 1 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें से 112.1 ओवर तो उन्होंने सिर्फ द. अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ही डाले हैं। ऐसे में इस बात पर का विशेष ध्यान देना होगा कि बुमराह का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न हो।

Trending Videos
विज्ञापन

बुमराह
प्रसाद ने बातचीत के दौरान यह कहने का प्रयास किया कि बुमराह का इस्तेमाल आगे आने वाले समय में केवल महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में ही किया जाएगा। गौरतलब है कि इस साल हमें कई विदेशी दौरे करने हैं। टीम इंडिया को इंग्लैंड में जाकर टेस्ट सीरीज खेलनी है, जबकि साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरा भी है। विदेशी दौरों पर तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम हो जाती है।

बुमराह के अलावा प्रसाद ने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की भी तारीफ की। प्रसाद ने कहा कि प्रोटियाज के खिलाफ दोनों युवा गेंदबाजों ने कुल 33 विकेट चटकाए, जिसकी वजह से भारत ने वन-डे सीरीज में द. अफ्रीका को 5-1 से हराया। उन्होंने कहा अब हमारे पास रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल जैसे क्वालिटी स्पिन गेंदबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें