फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने यो-यो टेस्ट के खिलाफ उठाई आवाज, बोले- 'अंबाति रायुडू के साथ हो चुकी नाइंसाफी'

Sun, 04 Nov 2018 12:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kaif and rayudu
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने शनिवार को यहां कहा कि टीम में जगह बनाने के लिए सिर्फ 'यो-यो' फिटनेस टेस्ट को पैमाना बनाए जाने की जगह ज्यादा संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों से यो यो टेस्ट में 16.1 अंक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होता है।

विज्ञापन


कैफ ने यहां एकामरा खेल साहित्य महोत्सव के मौके पर कहा, 'फिटनेस काफी अहम है क्योंकि उससे हमारे क्षेत्ररक्षण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। लेकिन इस में ज्यादा संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।' अपने समय में टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक रहे कैफ ने कहा, 'अगर खिलाड़ी रन बना रहा है और विकेट ले रहा है तो सिर्फ यो-यो टेस्ट में नाकाम होने के कारण उसे टीम से बाहर नहीं किया जा सकता।'

अंबाती रायुडू इसके सबसे ताजा उदाहरण है जिन्होंने आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बनाने के बाद दो साल बाद राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की की लेकिन यो-यो टेस्ट में नाकाम होने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। इस फिटनेस टेस्ट में सफल होने के बाद हालांकि उन्हें एशिया कप की टीम में चुना गया।
विज्ञापन


कैफ ने कहा, 'हमारे समय में 'बीप' नाम का फिटनेस टेस्ट होता था जिसमें यह पता किया जाता था कि टीम में कौन सा खिलाड़ी सबसे फिट है लेकिन इस टेस्ट अच्छा नहीं करने वाले खिलाड़ियों को कभी टीम से बाहर नहीं किया गया। ऐसे खिलाड़ियों को यह बताया जाता था कि आपका फिटनेस स्तर अच्छा नहीं है और अगले कुछ महीने में उसे सुधार करना होगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें