13 जुलाई 2002 में लॉर्ड्स में अपने लाजवाब खेल के दम पर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने मोहम्मद कैफ ने अब रणजी में इतिहास बना दिया है। लंबे समय से मैदान से दूर रहे टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज कैफ को छत्तीसगढ़ रणजी टीम का पहला कप्तान बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ रणजी टीम आगामी सत्र से पहली बार देश के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करने जा रही है। टीम का कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताते हुए पैफ ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "छत्तीसगढ़ का पहला कप्तान चुने जाने पर बेहद खुशी हो रही है। नई यात्रा और युवा प्रतिभाओं के साथ आगे बढ़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं।"
साथ ही कैफ ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अधिकारी और टीम के कोच सुलक्षण कुलकर्णी के साथ ट्विटर पर एक फोटो भी साझा की है। कैफ एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही एक नायाब क्षेत्ररक्षक भी माने जाते थे। कैफ पिछले साल आंध्र की टीम से खेले थे। छत्तीसगढ़ उनकी तीसरी रणजी टीम (उत्तर प्रदेश और आंध्र) होगी।
Glad to be appointed Chhatisgarh's first captain. Exciting new journey, look forward to working with young talents. pic.twitter.com/sfSKLeEpRk
— Mohammad Kaif (@KaifSays) July 18, 2016