फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने बचाई पाकिस्तान क्रिकेट की 'लाज'

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ी राहत दी। अगर यह कहा जाए कि पाक टीम की लाज बचा ली तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।
विज्ञापन


दरअसल, यहां पूरा मामला पाक के दागी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर को लेकर जुड़ा हुआ है। पाक टीम 9 जनवरी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होगी। अब क्योंकि आमिर को टीम में शामिल कर दिया गया है तो न्यूजीलैंड जाने के लिए उन्हें वीजा की जरुरत थी।

आमिर को न्यूजीलैंड ने वीजा देने के लिए हामी भर दी। आमिर के लिए टीम के साथ न्यूजीलैंड जाने की राह खुल गई है। जहां एक तरफ आमिर को टीम में शामिल किए जाने के विरोध में कई पाक क्रिकेटरों में रोष और गुस्सा था। हालांकि बाद में सभी ने अपना विरोध वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर के नजरिए और बर्ताव पर रखी जाएगी कड़ी नजर

पाकिस्तान के दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनके व्यवहार और दृष्टिकोण पर कड़ी नजर रखेगा।

पाकिस्तान ने आमिर पर एक बार फिर से देश के लिए खेलने का मौका दिया है। वर्ष 2010 में स्पॉट फिक्सिंग में पांच साल के प्रतिबंध की सजा भुगतने के बाद आईसीसी ने आमिर को खेलने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कार्यकारिणी प्रमुख नजम सेठी ने कहा कि आमिर को लेकर काफी विचार-विमर्श किया गया कि उन्हें फिर से खेलने की इजाजत दी जाए या नहीं दी जाए। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे में सीमित ओवरों के मुकाबलों के लिए चुना गया है।

सेठी ने कहा कि आमिर को लेकर सबने अपना मत रखा लेकिन अब यह खुद आमिर पर है कि वह इस मौके को कैसे भुनाते हैं। उन्हें मैदान के अंदर और बाहर अपने व्यवहार को श्रेष्ठ बनाना होगा क्योंकि उनके हर कदम पर बारीकी से निगाह रखी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें