फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर पहुंचते ही कोरोना पॉजिटिव हुआ इंग्लैंड का स्टार ऑलराउंडर, पृथकवास में भेजा गया

Mon, 04 Jan 2021 06:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
मोईन अली
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। यहां पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच हुई। इसके बाद अब सोमवार को टीम के ऑलराउंडर मोईन अली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अली को अब श्रीलंकाई प्रोटोकॉल के तहत 10 दिन के पृथकवास में रहना होगा, जिसकी वजह से अब उनका पहला टेस्ट मैच खेलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


वहीं उनके संपर्क में रहे दूसरे ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने भी खुद को 10 दिन के लिए पृथकवास में भेज दिया है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच 14 जनवरी से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें