फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SA: मोईन अली टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले इंग्लिश क्रिकेटर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

Thu, 28 Jul 2022 03:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोईन अली ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 
 
विज्ञापन
मोईन अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंद में 52 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही अली टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड लियम लिविंगस्टोन के नाम था, जिन्होंने 17 गेंद में अर्धशतक लगाया था। 
विज्ञापन


इस मैच में इंग्लैंड की टीम के दो विकेट जल्दी गिर गए थे। पारी की शुरुआत करने वाले जेसन रॉय और जोस बटलर छोटे स्कोर पर आउट हो गए। इसके बावजूद इंग्लैंड ने अपनी बल्लेबाजी का अंदाज नहीं बदला। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 234 रन बना दिए। डेविड मलान ने 23 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने 53 गेंद में 90 रन बनाए और मोईन अली ने 18 गेंद में 52 रन बनाए। 

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। रीजा हेंड्रिक्स ने 33 गेंद में 57 रन की पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 28 गेंद में 72 रन बनाए। इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 193 रन ही बना पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच बने मोईन
मोईन अली ने इस मैच में रीजा हेंड्रिक्स का अहम विकेट भी लिया। तूफानी बल्लेबाजी और अहम विकेट लेने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने पांच विकेट लिए। उनके अलावा सिर्फ फेहलुकवायो ही एक विकेट ले पाए। हालांकि, उन्होंने अपने चार ओवर में 63 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 33 रन लुटा दिए। 

मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद अली ने कहा "क्रीज में आने के लिए वह अच्छा समय था। मैं एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आया था, क्योंकि बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज की जोड़ी क्रीज पर बरकरार रखनी थी। इस पिच पर रन बनान मुश्किल था। जॉनी बहुत ही मजबूत और सक्षम खिलाड़ी हैं। एक टीम के रूप में हमने शानदार बल्लेबाजी की। यह विकेट शानदार है। मैं अपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहूंगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें