फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैंपेन खोलकर जश्न मनाने लगी इंग्लैंड टीम, मोईन अली-आदिल रशीद भागे दूर, वीडियो वायरल

Thu, 13 Sep 2018 04:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पांचवें और आखिरी ओवल टेस्ट में 118 रन से फतह हासिल करते ही इंग्लैंड ने 1-4 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इस जबरदस्त जीत के बाद ही मैदान पर इंग्लिश खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। कुक की विदाई और एंडरसन के ऐतिहासिक प्रदर्शन की खुशी खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ तौर पर देखी जा सकती थी। मगर दो खिलाड़ी इस जश्न को दूर से ही देखते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
इन खुशियों के पलों से खुद को दूर रखने वाले वो दो खिलाड़ी हैं, आदिल रशीद और मोईन अली। मैदान पर टीम इंडिया की पार्टी बिगाड़ने वाली इस फिरकी जोड़ी ने जैसे ही शैंपेन खुलती देखी, साथी खिलाड़ियों से दूर भाग उठे। दरअसल आदिल रशीद और मोईन अली काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और इस्लाम में शराब/अल्कोहल पूर्णत: वर्जित है। 
विज्ञापन

3 of 5
अपनी आस्था के चलते ही इस तरह के जश्न और पार्टियों से दोनों खुद को अलग रखते हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है। मोईन अली पहले भी ऐसा कर चुके हैं। अब दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
 

 

4 of 5
याद हो कि दोनों खिलाड़ियों का पाकिस्तान से गहरा नाता है। मोइन अली भले का जन्म भले ही इंग्लैंड में हुआ हो लेकिन उनका रिश्ता पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से है। मोइन अली के माता-पिता पीओके के मीरपुर से हैं। मोईन के दादा ने ब्रिटिश लड़की से शादी की थी, जिसके बाद वो ब्रिटेन में बस गए।  मोईन अंग्रेजी के इतर उर्दू और पंजाबी भी बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूसरी ओर आदिल रशीद का भी यॉर्कशायर में जन्म हुआ लेकिन वे भी पाकिस्तानी मूल के ही हैं। दोनों खिलाड़ियों का अपने धर्म के प्रति झुकाव एक मिसाल है। आखिरी टेस्ट में आदिल रशीद ने जहां (1+2) विकेट झटके तो मोईन अली के खाते में (2+1) विकेट आए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें