फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मिताली का सपना 2021 विश्व कप

Wed, 04 Sep 2019 02:34 AM IST
Trainee Trainee सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भारत की हर फॉर्मेट की सबसे काबिल और कामयाब महिला बल्लेबाजों में से एक 36 बरस की मिताली राज ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। उन्होंने यह फैसला अपना ध्यान 2021 के वन डे विश्व कप की तैयारी पर लगाने के लिए लिया है। वह दनादन और फटाफट क्रिकेट की भारत की सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं। मिताली ने भारत की तीन  टी-20 विश्व कपों -2012 (श्रीलंका), 2014(बांग्लादेश) और 2016 (भारत) सहित 32 टी-20 मैचों में कप्तानी की। वह भारत के लिए कुल चार टी-20 विश्व कपों में खेली।
विज्ञापन

 
मिताली राज ने मंगलवार को कहा कि भारत को वन डे विश्व कप जीताना मेरा सपना है और इसे पूरी करने के लिए अपना सब कुछ झोंक देना चाहती हूं। भारत के लिए 2006 से टी -20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलना शुरू करने के बाद से अब मैं क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कहना चाहती थी, जिससे कि मैं अपनी पूरी उर्जा खुद को 2021 के वन डे विश्व कप के लिए तैयार करने पर लगा सकूं। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से निरंतर समर्थन के लिए मैं उसका आभार जताना चाहती हूं। मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज की तैयारी के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मिताली राज ने भारत के लिए 203 वन डे मैच खेले और 52 में नॉटआउट रहकर सात शतकों और 52 अर्धशतकों सहित 51.29 की औसत से 6720 रन बनाए। बतौर लेग स्पिनर मिताली ने भारत के लिए आठ विकेट भी चटकाए। 
विज्ञापन


मिताली राज भारत की पहली टी-20 कप्तान हैं। 2006 में पहली बार टी-20 में भारत की अगुआई करने वाली मिताली राज ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 89 मैचों में देश की नुमाइंदगी की और 17 अर्धशतकों सहित 37.50 की औसत से कुल 2364 रन बनाए। मिताली राज का टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सेंचुरी जडने का सपना जरूर पूरा नहीं हुआ। टी-20 में नॉटआउट 97 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।

वह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में रन बनाने में दुनिया में छठे नंबर है। महिला टी-20 क्रिकेट में मिताली से रन बनाने में सूजी बेटस, स्टीफनी टेलर, चार्लोट एडवडर्स , मैग लेनिंग और डियांड्रा डॉटिन ही आगे हैं। मिताली टी -20 क्रिकेट में दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाली अकेली भारतीय महिला बल्लेबाज हैं।

मिताली ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मैच गुवाहाटी में खेला और 32 गेंद खेल कर 30 रन बनाए। मिताली राज ने हाल ही में कहा था कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने वाली आगामी पांच टी-20 मैचों के सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध हैं। इस टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

2018 में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में मिताली राज को भारत की अंतिम एकादश से बाहर रहने पर खासा विवाद हुआ था। तब मिताली की मैनेजर ने इसका ठीकरा तत्कालीन कप्तान हरमनप्रीत कौर पर फोड़ते हुए उन्हें पक्षपाती होने के साथ साजिशकर्ता तक बताया था। हरमनप्रीत ने इस तरह के आरोपों को तब बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि मिताली को बाहर रखने का फैसला टीम प्रबंधन का साझा फैसला था।

मिताली की न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत की टीम में वापसी के बाद भी उनकी टीम में जगह को लेकर सवालिया निशान लगाए गए थे। हरमनप्रीत के साथ मिताली राज खेली और कहा था कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। 

मिताली राज के आंकड़ो पर एक नजर 

 टेस्ट        पारी    नॉटआउट   कुल रन  सर्वोच्च  औसत  शतक अर्धशतक 
 10         16          3              663    214      51.00        1          4 

वन डे क्रिकेट 

203        183      52             6720   123ना.  51.29       7         52

टी-20

89          84        21             2364     97ना.   37.52         0      17
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें