फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली राज 'ड्रेस' की वजह से हुई ट्रोल, लोगों ने कहा- 'तुम एक्ट्रेस नहीं क्रिकेटर हो'

Thu, 07 Sep 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज एक बार फिर ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्हें ड्रेसिंग सेंस पर जमकर ट्रोल किया गया। मिताली ने बुधवार को अपने दोस्तों के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। बता दें कि मिताली ने फोटोशूट के बाद की सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गई। 
विज्ञापन

  #tb #PostShootSelfie #funtimes #girlstakeover pic.twitter.com/p5LSXLYwmA — Mithali Raj (@M_Raj03) September 6, 2017


कुछ यूजर्स ने मिताली की ड्रेस पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें फोटो डिलीट करने की सलाह दी तो कुछ फैन्स ने भारतीय कप्तान का साथ दिया। 

एक यूजर ने तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को अच्छी ड्रेस पहनने का सलीका भी सिखा दिया। इस यूजर ने लिखा, 'इसे डिलीट कर दीजिये मैडम, ये अच्छा नहीं है! आप लोगों को प्रेरणा देती है, इस प्रकार के कपड़े पहनना आपका शोभा नहीं देता।'

ये भी पढ़ें : जब मिताली ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब, लोगों ने भी लगाई लताड़  

देखिए किस प्रकार मिताली की ड्रेस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी :
  Delete it mam it's not good!
people idolize you but this dressing sense doesn't is 👎👎 — NoOne (@MyselfKing12) September 6, 2017

  Hey mithali raj u not a actrees.u r a cricketer .y so glamorous — naveenashok (@naveenashok2) September 6, 2017


(मिताली आप एक्ट्रेस नहीं है, आप कप्तान हैं, इतना ग्लैमरस क्यों)
  Her Choice.. Delete ur comment & change ur mentality..😒 — Ankita 🇮🇳 (@im_anku) September 6, 2017


(वो उनकी पसंद हैं, आप अपना कमेंट डिलीट कीजिये और मानसिकता बदलिए)
  Insan k kaam se wo bara banta hai dress se nehi... — Swapna Senapati (@S_Senapati12) September 6, 2017


मिताली राज ने भारत को 2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इसके बाद से काफी लोकप्रियता बढ़ गई है। महिलाओं के वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली के ट्विटर पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं। पिछले महीने भी मिताली को काफी ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें