भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को मिताली राज ने बतौर एक कप्तान टीम इंडिया के लिए अपना 118वां मैच खेला।
मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड (117) को पीछे छोड़ दिया है। मिताली की कप्तानी में टीम 72 मैच में जीते और 43 हारे हैं। 2002 में अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की शुरुआत करने वाली 35 वर्षीय मिताली ने अब तक 10 टेस्ट, 195 वनडे और 77 टी-20 मैच खेले हैं।
महिला वनडे मैचों में कप्तानी के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 101 मैचों में अपने देश की टीम की कप्तानी की है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इस सूची में चौथे (76 वनडे) और वेस्टइंडीज की मेरिसा एग्युलिएरा (74 वनडे) पांचवें स्थान पर हैं।
मिताली राज ने वर्ष 2002 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। पहला इंटरनेशनल मैच उन्होंने टेस्ट के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2002 में खेला खेला था। 35 वर्षीय मिताली अब तक 10 टेस्ट, 195 वनडे और 77 टी20 मैच खेल चुकी हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 663, वनडे में 6373, और टी20 इंटरनेशनल में 2123 रन उनके नाम पर दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में मिताली ने एक शतक बनाया है जबकि वनडे में वे छह शतक बना चुकी हैं। 214 रन टेस्ट क्रिकेट में मिताली का सर्वोच्च स्कोर रहा।