फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली आईसीसी वन-डे रैंकिंग्स में 'राज' करने के बेहद करीब पहुंची

Mon, 17 Jul 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : रायटर
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने 2017 विमेंस वर्ल्ड कप में कई उपलब्धियां हासिल की और अब वो एक और उपलब्धि के करीब पहुंच गई हैं। भारतीय कप्तान आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के करीब हैं। वो फ़िलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। शीर्ष स्थान पर अभी ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग काबिज हैं।
विज्ञापन


मिताली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग के बीच पांच अंकों का फासला है। मिताली के जहां 774 अंक हैं वहीँ लेनिंग के 779 अंक हैं। बहरहाल, आईसीसी वन-डे रैंकिंग में मिताली शीर्ष-10 में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय महिला बल्लेबाज हैं। मिताली ने मौजूदा वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसका उन्हें रैंकिंग में भी खूब फायदा मिला।

भारत ने मौजूदा वर्ल्ड कप में फ़िलहाल 7 मैच खेले हैं, जिसमें कप्तान मिताली ने 356 रन बनाए हैं। मिताली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। हाल ही में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाया था। भारत ने ये मैच 109 रन के विशाल अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


गेंदबाजों की रैंकिंग में झूलन गोस्वामी और एकता बिष्ट को क्रमशः तीन व एक स्थान का नुकसान हुआ है। झूलन अब सातवें स्थान पर खिसक गई हैं जबकि एकता सातवें स्थान पर फिसली। टीम रैंकिंग में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ और शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरक़रार है। दूसरे क्रम पर इंग्लैंड, तीसरे पर न्यूजीलैंड और चौथे स्थान पर भारत काबिज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें