श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू की 115 रन की शतकीय पारी और सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा (45) के साथ 101 रन की साझेदारी से इस लक्ष्य को हासिल करने की नींव रखी। इन दोनों बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा तो बनाया लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज कविशा दिलहारी ने संयमित खेल दिखाते हुए एक गेंद रहते जीत दिला दी।
श्रीलंका को अंतिम ओवर में छह रन की दरकार थी। नौंवे नंबर पर उतरी कविशा ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर चौका लगाकर मेजबनों को सांत्वना जीत दिलायी। झूलन गोस्वामी और मानसी जोशी ने दो दो विकेट चटकाये। इन दोनों ने मध्यक्रम में झटके दिये लेकिन अंत में यह प्रयास नाकाफी रही। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज बुधवार को शुरू होगी।