फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithali Raj: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलीं मिताली राज, फैंस ने पूछा भाजपा में कब शामिल होंगी

Sat, 27 Aug 2022 03:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं। 
 
विज्ञापन
मिताली राज और जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की पूर्व क्रिकेटर मिताली राज ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस मुलाकात में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अगस्त को गुलदस्ता भी भेंट किया है। जेपी नड्डा और मिताली की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद एक फैन पूछा है कि वो भारतीय जनता पार्टी में कब शामिल हो रही हैं। हालांकि, भाजपा या मिताली राज की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन




मिताली ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। वो महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। मिताली ने 1999 में 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 39 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहा। अपने 23 साल के करियर में उन्होंने 232 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए। इसके अलावा मिताली ने 12 टेस्ट मैच भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 19 पारियों में 43.68 की औसत से 699 रन बनाए। वहीं, 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 2364 रन हैं। इसमें उनकी औसत 37.52 की रही। मिताली ने वनडे में आठ विकेट भी झटके हैं। 
विज्ञापन




वनडे में मिताली के नाम सात शतक और 64 अर्द्धशतक हैं। वहीं टेस्ट में वह भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती महिला बल्लेबाज हैं। 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ मिताली ने 214 रन की पारी खेली थी। यह महिला क्रिकेट में टेस्ट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

39 साल की मिताली ने टीम इंडिया के लिए 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने भारतीय टीम से छह वर्ल्ड कप खेले हैं। मिताली ने 2000, 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में वर्ल्ड कप खेला। सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने के मामले में मिताली ने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें