फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: मिताली राज ने खेली विस्फोटक पारी, टीम इंडिया के सामने बौनी साबित हुई मलेशिया

Sun, 03 Jun 2018 10:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : रायटर
विज्ञापन

मिताली राज (97* रन) और पूजा वस्त्राकर (3 विकेट) के धमाकेदार प्रदर्शनों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार से क्वालालंपुर में शुरू हुए टी-20 एशिया कप में विजयी आगाज किया। भारतीय टीम ने मलेशिया को 142 रन के विशाल अंतर से मात देकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। 

विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में मलेशिया की पूरी टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 27 रन पर ढेर हो गई। भारत की अनुभवी महिला बल्लेबाज मिताली राज ने 69 गेंदों में 13 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मिताली ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाए रखा और मलेशियाई गेंदबाजों पर अपना कहर बरपाया। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से शुरुआत में साथ नहीं मिला। स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर हाशिम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। 
विज्ञापन


जल्द ही पूजा वस्त्राकर (16 रन) भी डगआउट लौंटी। उन्हें जकारिया ने इस्माइल के हाथों कैच आउट कराया। 35 रन पर दो विकेट गिरने के बाद मिताली और कप्तान हरमनप्रीत कौर (32 रन) ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की और भारत का स्कोर 100 रन के पार लगाया। 

कप्तान कौर अच्छी पारी खेलने के बाद रनआउट हो गई। मगर इस दौरान मिताली राज छाईं रही, जिन्होंने मलेशियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों कोनों में शॉट्स लगाए। मिताली के साथ दीप्ति शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। मलेशिया की तरफ से  एन हमीजा हाशिम और नूर हयाती जकारिया को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में मलेशिया की महिला बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने पिच पर जमने का मौका ही नहीं दिया और सिर्फ 27 रन पर ढेर कर दिया। मलेशिया की सर्वश्रेष्ठ स्कोरर साशा आजमी रहीं, जिन्होंने 9 रन बनाए। भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर ने सिर्फ 6 रन देकर तीन विकेट लिए। अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने दो-दो जबकि शिखा पांडे को एक सफलता मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें